यह दिन भगवान गणेश को समर्पित रहता है। बुधवार को पूजा-पाठ करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। आइए जानते हैं कि गणेश जी को दूर्वा चढ़ाने से क्या होता है?
बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा करने से जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं। इसके साथ ही, गणेश जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
बप्पा को दूर्वा बेहद प्रिय है। बुधवार को पूजा करते समय गणेश जी को दूर्वा चढ़ाने से बिगड़े हुए काम बनने लगते हैं और व्यक्ति जीवन में तरक्की करता है।
भगवान गणेश की पूजा करने से धन से जुड़ी समस्या दूर होने लगती है। वहीं, इस दौरान दूर्वा चढ़ाने से धन लाभ के योग बनते हैं और आर्थिक स्थिति बेहतर होती है।
बुधवार को भगवान गणेश की पूजा करते समय दूर्वा चढ़ाना शुभ होता है। ऐसा करने से बुध दोष से छुटकारा मिलता है और बिगड़े हुए काम बनने लगते हैं।
गणेश जी को दूर्वा चढ़ाने से घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। इसके साथ ही, परिवार के सदस्य जीवन में तरक्की करते हैं।
अगर आपको कठिन परिश्रम के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है, तो भगवान गणेश की पूजा करते समय दूर्वा अर्पित करें। ऐसा करने से कार्य में सफलता मिलती है।
भगवान गणेश को दूर्वा हमेशा विषम 3, 5, 7 या 21 की संख्या में चढ़ानी चाहिए। इसे भगवान गणेश के मस्तक पर चढ़ाना शुभ होता है।
पूजा-पाठ करने की विधि को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ