बहुत से लोगों का हवाई जहाज से यात्रा करना एक सपना होता है। हवाई यात्रा करने से समय की बचत तो होती है और यह रोमांच भी दिलाती है।
अक्सर लोग लंबी दूरी तय करने के लिए हवाई यात्रा का प्लान करते हैं। हालांकि, कुछ बहुत छोटी हवाई यात्रा भी होती हैं।
ऐसे में दुनिया की सबसे छोटी हवाई यात्रा की बात करेंगे, जो 1-2 मिनट में पूरा सफर तय कर लेती है और लोग अपनी डेस्टिनेशन तक पहुंचते हैं।
यह उड़ान स्कॉटलैंड के ऑर्कनी द्वीपसमूह के दो द्वीपों वेस्ट्रे और पापा वेस्ट्रे के बीच की उड़ान है। इन द्वीपों के बीच की दूरी 2.7 किमी है।
यह हवाई यात्रा विमान 1-2 मिनट में पूरी करता है। वहां के स्थानीय निवासी मुख्य रूप से इस यात्रा का लाभ लेते हैं।
दुनिया की सबसे छोटी हवाई यात्रा के लिए इस यात्रा का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। इस अनूठी विमान सेवा से बहुत से लोग यात्रा करना चाहते हैं।
इस हवाई यात्रा के लिए एक छोटा विमान होता है, जिसमें एक बार में 9 यात्री सफर करते हैं। इसके लिए विमान एकल रनवे से उड़ान भरता है।
यह यात्रा दिन में कई बार संचालित की जाती है, जिससे वहां के निवासियों को बहुत लाभ मिलता है। इस यात्रा को अंतर्राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त है।
दुनिया की सबसे छोटी विमान यात्रा सिर्फ 2.7 किमी की यात्रा करती है। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM