बीती 23 जुलाई को बजट पेश करते समय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने सोने और चांदी पर बेसिक कस्टम ड्यूटी घटाने का एलान किया है।
बजट में इस घोषणा के बाद से सोने के दामों में 7 फीसदी तक गिरावट देखी गई है। ऐसे में 10 ग्राम सोने के मूल्य में करीब 5 हजार रुपये की गिरावट हुई है।
सोने और चांदी के दामों में गिरावट के बाद जेवरात खरीदने के शौकीन लोगों को कुछ राहत मिली है। इससे पहले सोने के बढ़ते दामों को देखते हुए लोग इसकी खरीदारी को टाल रहे थे।
अब इसके दामों में कमी होने से लोग इसमें अधिक निवेश कर रहे हैं। सोने से बनी चीजों की बिक्री में इजाफा हो रहा है और फाइनेंशियल एसेट के तौर पर भी लोग इसमें निवेश कर रहे हैं।
निर्मला सीतारमण ने सोने और चांदी के इंपोर्ट पर बेसिक कस्टम ड्यूटी को 15 प्रतिशत से घटाकर 6 प्रतिशत करने का एलान किया है।
भारत सोने की जरूरत का एक बड़ा हिस्सा आयाय से पूरा करता है। भारत चीन के बाद सोना खरीदने में दूसरे स्थान पर है।
भारत ने पिछले वित्तीय वर्ष में करीब 45 अरब डॉलर का सोना आयात किया था। सोने की कस्टम ड्यूटी घटने से इसका आयात सस्ता होगा।
कस्टम ड्यूटी में कमी होने से सोने की तस्करी पर अंकुश लगेगा। इससे ज्वेलरी सेक्टर को फायदा मिलेगा और उसकी ग्रोथ तेज होगी।
बजट के बाद से सोना करीब 5 हजार रुपये तक सस्ता हुआ है। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM