Budget 2024: किस सेक्टर को क्या मिला? एक नजर में जानें


By Amrendra Kumar Yadav24, Jul 2024 12:56 PMjagran.com

बजट सत्र 2024

बीते दिन यानी कल वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी 3.0 का पहला बजट पेश किया। वहीं, निर्मला सीतारमण ने लगातार 7वीं बार बजट पेश किया।

किस क्षेत्र को क्या मिला?

ऐसे में जानेंगे कि इस आम बजट से किस क्षेत्र को क्या मिला है? इस बार शिक्षा क्षेत्र का बजट क्या रहा और कृषि क्षेत्र में किसानों को क्या मिला? इस पर विस्तार से चर्चा करेंगे

महिलाओं पर किया गया फोकस

देश की आधी आबादी यानी महिलाओं के लिए इस बजट खास किया गया है। कामगार महिलाओं की भारीदारी के लिए हॉस्टल और शिशु ग्रहों की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए 3 लाख करोड़ से अधिक की बजट राशि निश्चित की गई है।

किसानों को क्या मिला?

कृषि क्षेत्र में विकास के लिए 52 हजार करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। यह बजट अंतरिम बजट से 25 हजार करोड़ रुपये अधिक है।

बागवानी समेत नई फसलों पर जोर

बजट में कहा गया है कि परंपरागत फसलों जैसे-गेहूं, धान के अलावा अन्य फसलों में भी देश को आत्मनिर्भर बनाना समय की मांग है।

सोना और चांदी होंगे सस्ते

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट का एलान करते वक्त कहा कि गोल्ड और सिल्वर पर कस्टम ड्यूटी घटाकर 6 प्रतिशत की जाएगी और प्लैटिनम पर 6.4 प्रतिशत कस्टम ड्यूटी ली जाएगी।

स्टील और तांबे की घटेगी कॉस्ट

सोना, चांदी के साथ-साथ स्टील और तांबे की भी कॉस्ट घटेगी। वित्त मंत्री ने इनके उत्पादन की लागत को भी कम करने पर जोर दिया।

रक्षा मंत्रालय को मिला सबसे अधिक बजट

सबसे अधिक बजट की बात करें तो रक्षा मंत्रालय को सर्वाधिक बजट दिया गया है। इसके लिए 6.22 लाख करोड़ बजट का आवंटन हुआ है। वहीं, शिक्षा क्षेत्र के लिए 1.48 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

बजट 2024 में सभी क्षेत्रों को ध्यान में रखा गया है। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM