हिंदू धर्म शास्त्र के अनुसार, छोटी होली 13 मार्च को मनाई जाएगी। छोटी होली को होलिका दहन के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन पूजा-पाठ करने का विशेष महत्व है।
छोटी होली फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि मनाई जाती है। आज हम आपको कुछ ऐसे कामों के बारे में बताएंगे, जो छोटी होली के दिन नहीं करने चाहिए।
छोटी होली पर भूल से भी मांस-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से आपके रंग में भंग हो सकता है। आपके ऊपर विपत्ति आ सकती है।
हिंदू धर्म में नाखून कटवाने से जुड़े नियम बताए गए हैं। इस नियम के मुताबिक, छोटी होली या होलिका दहन के दिन नाखून नहीं काटने चाहिए।
अगर आप छोटी होली वाले दिन किसी के बारे में अपशब्द या उसका अपमान करते हैं, तो इससे देवी-देवता आपसे नाराज हो सकते हैं।
मान्यता के मुताबिक, छोटी होली वाले दिन किसी को उधार नहीं देना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से आपको धन संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
छोटी होली वाले दिन सड़क पर किसी भी अनजान चीज को अगर आप छूने की कोशिश करते हैं, तो इससे आपके काम बिगड़ सकते हैं।
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com