सनातन धर्म में खरमास का विशेष महत्व होता है। इस दौरान खरीदारी करते समय कई बातों को ध्यान में रखना चाहिए। आइए जानते हैं कि खरमास में किन चीजों को नहीं खरीदना चाहिए?
पंचांग के अनुसार, 14 मार्च 2025 से खरमास महीने की शुरुआत होगी। इस महीने में सूर्य देव की पूजा करना शुभ होता है।
कई चीजें ऐसी होती हैं, जिसे खरमास में खरीदना वर्जित माना जाता है। इन चीजों को खरीदने से व्यक्ति की बरकत रुक सकती है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, खरमास महीने में नए वाहन खरीदने से बचना चाहिए। इस माह में वाहन खरीदने से दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है।
ज्योतिष के अनुसार, खरमास महीने में आभूषण खरीदने करने से बचना चाहिए। इसे खरीदने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं, जिससे धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है।
खरमास में नए घर खरीदना वर्जित होता है। ऐसा करने से परिवार के सदस्यों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है और वास्तु दोष होने का खतरा बना रहता है।
ऐसा कहा जाता है कि खरमास महीने में नए कपड़े खरीदने परहेज करना चाहिए। क्योंकि, इस महीने में ग्रहों का प्रभाव अच्छा नहीं रहता है।
खरमास में इन चीजों की खरीदारी करने से व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही, बरकत रुकने लगती है।
खरीदारी करने के लिए शुभ मुहूर्त के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ