अक्सर लोग होलिका की अग्नि में कई चीजें डालते हैं। आइए जानते हैं कि होलिका दहन में किन चीजों को डालने से कंगाली का सामना करना पड़ सकता है?
पंचांग के अनुसार, इस साल 13 मार्च 2025 को होलिका दहन किया जाएगा। इस होलिका में कई शुभ चीजों को अर्पित किया जाता है।
ज्योतिषियों की मानें तो 13 मार्च को होलिका दहन का समय देर रात 11 बजकर 26 मिनट से लेकर 12 बजकर 30 मिनट तक है। इस शुभ मुहूर्त में होलिका दहन करना शुभ होगा।
कई चीजें ऐसी होती हैं, जिसे होलिका की अग्नि में डालना वर्जित होता है। इन चीजों को अर्पित करने से व्यक्ति को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
होलिका की अग्नि को बेहद पवित्र माना जाता है। इसमें गंदे कपड़े, खराब टायर आदि जैसी चीजों को नहीं जलाना चाहिए। इससे मंगल ग्रह के प्रकोप का सामना करना पड़ सकता है।
होलिका में हमेशा सूखे नारियल को अर्पित करना चाहिए। भूलकर भी पानी वाला नारियल न डालें। इसे डालने से कुंडली में चंद्रमा की स्थिति खराब हो सकती है।
होलिका की अग्नि में अलमारी, सोफा और बेड की लकड़ी को नहीं डालना चाहिए। इसे अग्नि में डालने से परिवार के सदस्यों को शनि, राहु और केतु के दुष्प्रभाव का सामना करना पड़ सकता है।
इसकी अग्नि में सूखा नारियल, गाय के गोबर के उपले और अक्षत चढ़ाने चाहिए। इससे जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
होलिका दहन के समय ध्यान रखने वाली बातों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ