वास्तु शास्त्र में बहुत सारे नियम बताए गए हैं जिनको अपनाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, वहीं इन नियमों को नजरअंदाज करने से वास्तु दोष लगता है।
वास्तु शास्त्र में बिस्तर संबंधी कुछ नियम भी बताए गए हैं, इन नियमों के अनुसार, बिस्तर पर कुछ काम करने की मनाही है। बिस्तर पर ये काम करने से बचना चाहिए।
वास्तु के नियमों के मुताबिक, कभी भी बिस्तर पर खाना नहीं खाना चाहिए। इससे घर में नेगेटिविटी आती है और धन हानि का सामना करना पड़ता है।
अक्सर देखा जाता है कि लोग बिस्तर पर छोटे खिलौने रखते हैं, लेकिन वास्तु के मुताबिक बिस्तर पर किसी भी तरह के खिलौनों को रखने से बचना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि ये खिलौने नकारात्मक ऊर्जा फैलाते हैं।
बिस्तर पर पानी रखने से बचना चाहिए, इससे नींद प्रभावित होती है। नींद के प्रभावित होने से अगले दिन थका-थका महसूस करते हैं और प्रोडक्टिविटी बाधित होती है।
बिस्तर पर या सिरहाने पानी रखने से रात में सपने भी आते हैं, जिससे नींद में खलल पड़ता है, इसलिए बेहतर है बिस्तर पर पानी रखने से बचें।
कई बार लोग सोने से पहले बिस्तर पर पढ़ते हैं, हालांकि वास्तु नियमों के मुताबिक, ऐसा नहीं करना चाहिए। बिस्तर पर पढ़ने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
बेड पर इन कामों को नहीं करना चाहिए, इससे नेगेटिविटी बढ़ती है। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com