फाल्गुन महीने की शुरुआत 25 फरवरी, 2024 दिन रविवार से शुरू होगी। यह साल का अंतिम महीना होता है, जिसका अपना एक खास महत्व है।
इस दौरान भगवान चंद्रमा की पूजा महत्वपूर्ण मानी गई है। फाल्गुन माह को लेकर कुछ नियम बनाए गए हैं, जिनका पालन करना जरूरी है।
ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि फाल्गुन माह में धार्मिक दृष्टि से क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। आइए इसके बारे में जानें।
फाल्गुन माह में भगवान शंकर की पूजा करना शुभ माना जाता है। इस दौरान नियमित रूप से शिवलिंग पर जल चढ़ाना चाहिए। साथ ही शिव जी के मंत्रों का जाप करना चाहिए।
फाल्गुन माह में भगवान श्री कृष्ण और महादेव को गुलाल अर्पित करना चाहिए। इससे जीवन में सकारात्मकता का संचार होता है।
फाल्गुन माह में पीपल के पेड़ की पूजा बहुत कल्याणकारी मानी गई है। इस दौरान पीपल के पेड़ की पूजा करने से जीवन की नकारात्मकता दूर होती है।
इस महीने भगवान चंद्रमा की पूजा बहुत शुभ मानी गई है। फाल्गुन माह में गाय की सेवा करना भी अति लाभकारी होता है।
फाल्गुन माह में तामसिक भोजन जैसे- शराब, मांस, आदि के सेवन से बचना चाहिए। इससे देवी-देवता आपसे नाराज हो सकते हैं।
फाल्गुन माह में अगर आप चाहते हैं कि देवी-देवता आपसे नाराज न हो तो इन बातों का ख्याल रखें। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com