करवा चौथ का त्योहार उत्तर भारत में काफी धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल 20 अक्टूबर को यह त्योहार मनाया जाएगा।
इसमें महिलाएं अपने पति की लम्बी उम्र के लिए करवाचौथ का व्रत रखती है। धार्मिक दृष्टि से यह व्रत काफी महत्वपूर्ण माना जाता है।
आज हम आपको बताएंगे कि करवा चौथ का व्रत रखते समय महिलाओं को इन बातों का खासतौर से ख्याल रखना चाहिए। आइए इसके बारे में जानें।
करवा चौथ पर पवित्र स्नान करें। इस दिन सूर्योदय से पहले सरगी लें। नवविवाहित महिलाएं 16 श्रृंगार अवश्य करें।
इस शुभ अवसर पर शादी का जोड़ा पहनें। निर्जला व्रत का पालन अवश्य करें। इस तिथि पर चंद्रमा को अर्घ्य जरूर दें।
विधिवत पूजा करें और करवा चौथ कथा जरूर सुनें। बड़ों का आशीर्वाद लें। इन बातों का आपको खासतौर से ध्यान रखना चाहिए।
करवा चौथ की पूजा शाम को 05 बजकर 46 मिनट से लेकर शाम 07 बजकर 02 मिनट तक के बीच होगी।
वहीं, इस दिन चांद निकलने का समय शाम 07 बजकर 54 मिनट का है। इस दौरान आप चंद्रमा को अर्घ्य दे सकते हैं।
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com