सनातन धर्म में करवा चौथ का विशेष महत्व होता है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। आइए जानते हैं कि करवा चौथ पर चांद कितने बजे निकलेगा?
पंचांग के अनुसार, इस साल करवा चौथ का व्रत 20 अक्टूबर को रखा जाएगा। करवा चौथ पर चंद्रमा का रोहिणी नक्षत्र में होने से यह दिन शुभ रहेगा।
पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि की शुरुआत 19 अक्टूबर को शाम 06 बजकर 16 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 20 अक्टूबर को दोपहर 03 बजकर 46 मिनट पर होगा।
पंचांग के अनुसार, करवा चौथ की शाम 05 बजकर 46 मिनट से लेकर शाम 07 बजकर 02 मिनट के बीच पूजा करने का मुहूर्त रहेगा। इस मुहूर्त में पूजा करना शुभ होगा।
पंचांग के अनुसार, करवा चौथ के दिन शाम 07 बजकर 54 मिनट पर चांद निकलेगा।। इस दौरान महिलाएं चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत का पारण कर सकती हैं।
करवा चौथ की पूजा करते समय ॐ शिवायै नमः या ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे वैवाहिक जीवन में मधुरता आती है।
करवा चौथ के दिन लाल सिंदूर, इत्र, चने की दाल और केसर का दान करना बेहद शुभ माना जाता है। इसे दान करने से जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं होती है।
करवा चौथ पर पूजा करते समय लाल, गुलाबी, पीला, हरा और महरून रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है। इसके साथ ही, सोलह श्रृंगार जरूर करना चाहिए।
पूजा-पाठ करने के नियम को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ