सनातन धर्म में शरद पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है। इस दौरान स्नान-दान करने का विधान होता है। आइए जानते हैं कि इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करते समय किन मंत्रों का जाप करना चाहिए?
पंचांग के अनुसार, इस बार आश्विन मास की शरद पूर्णिमा 16 अक्टूबर यानी आज मनाई जा रही है। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है।
पंचांग के अनुसार, शरद पूर्णिमा की शुरुआत 16 अक्टूबर को रात्रि 08 बजकर 40 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 17 अक्टूबर को शाम को 04 बजकर 55 मिनट पर होगा।
शरद पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी की पूजा करने का विधान होता है। इस दौरान मंत्र का जाप करने से धन से जुड़ी समस्या दूर होने लगती है।
शरद पूर्णिमा पर पूजा करते समय मां लक्ष्मी के ऊँ विद्यायै नम: या ऊँ धनधान्य-कर्ये नमः मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे धन-धान्य की प्राप्ति होती है।
शरद पूर्णिमा पर ॐ श्री महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णु पत्न्यै च धीमहि तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात् ॐ मंत्र का जाप करने से धन लाभ होता है।
धन की कमी का सामना कर रहे लोगों को शरद पूर्णिमा पर इन मंत्रों का जाप करना चाहिए। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है।
शरद पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करने से परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। इसके साथ ही, गृह क्लेश से भी छुटकारा मिलता है।
पूजा-पाठ की विधि को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ