पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की बॉडी काफी सेंसिटिव होती है। वहीं, कुछ बीमारियां ऐसी होती है, जिसमें महिलाएं स्वयं ही चपेट में आ जाती है। ऐसे में महिलाओं को अपनी हेल्थ का खास ख्याल रखना चाहिए।
आज हम आपको उन बीमारियों के बारे में बताएंगे, जो महिलाओं को सबसे ज्यादा होती हैं। आइए इन बीमारियों के बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
महिलाओं में अक्सर खून की कमी हो जाती है और खून की कमी होने से एनीमिया हो जाता है, जो कि पीरियड, डिलीवरी और पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व न लेने की वजह से होती है।
पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम यानी पीसीओएस एक हार्मोनल सिंड्रोम है। इस बीमारी से आमतौर पर हर महिला जूझती है। पीसीओएस बीमारी तनाव लेने की वजह से हो सकती है।
महिलाओं को अर्थराइटिस बीमारी होने का भी खतरा बना रहता है। इस बीमारी में जोड़ों में तेज दर्द होता है। इसके लिए आप मछली, साबुत अनाज, मटर और बीज खा सकती हैं।
आज के समय में अधिकतर लोग डायबिटीज बीमारी के शिकार हो रहे हैं। डायबिटीज सबसे ज्यादा महिलाओं को होता है। इसमें शुगर लेवल को कंट्रोल में रखना होता है।
भारत की महिलाओं में थायराइड डिसऑर्डर होने का खतरा भी बढ़ रहा है। इस बीमारी में वजन पर काफी असर पड़ता है। ऐसे में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
ऑस्टियोपोरोसिस एक ऐसी बीमारी है, जिसमें हड्डियां अंदर से जर्जर होने लगती है। इस बीमारी का शिकार भी महिलाएं ही होती हैं। आपको कैल्शियम से भरपूर चीजें खानी चाहिए।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com