माथे पर सजाएं ये 5 बिंदी डिजाइन, पिया जी की टिकी रहेंगी नजरें


By Priyam Kumari26, May 2025 07:00 PMjagran.com

बिंदी में कैसे दिखें खूबसूरत?

महिलाओं के श्रृंगार को बिंदी के बिना अधूरा माना जाता है। यह आपके चेहरे को खूबसूरत लुक देता है। माथे की एक बिंदी पूरे लुक को बदलकर रख देता है।

माथे पर कैसे बिंदी लगाएं?

महिलाएं अपने आउटफिट के हिसाब से ही बिंदी का भी चयन करती हैं। अक्सर महिलाएं एक ही तरह की बिंदी लगाकर बोर हो जाती हैं।

महिलाओं के लिए बिंदी डिजाइन

अगर आप भी सिंपल और एक जैसी बिंदी लगाकर बोर हो गई हैं, तो इन डिजाइन्स को मांथे पर सजा सकती हैं।

मराठी बिंदी

मराठी बिंदी बेहद खूबसूरत अर्ध-घुमावदार चांद डिजाइन का होता है। यह ज्यादातर मराठी लोगों के बीच प्रसिद्ध है। आजकल ये डिजाइन काफी ट्रेंड में है।

राउंड स्टोन बिंदी

इन दिनों राउंड स्टोन बिंदी काफी ज्यादा ट्रेंड में है। आप इसे वेस्टर्न से लेकर इंडियन हर तरह की ड्रेस के साथ माथे पर सजा सकती हैं।

बंगाली बिंदी

बड़ी बंगाली बिंदी का ट्रेंड काफी समय से चला आ रहा है। इस तरह की बिंदी ज्यादातर बंगाल में लगाई जाती है।

हैंडमेड बिंदी

कुछ महिलाएं हाथों से बनी बिंदी का लगाना पसंद करती हैं। अगर आप भी ऐसे डिजाइन पसंद करती हैं, तो इसे ट्राई करें।

ब्लैक बिंदी

ब्लैक कलर की बिंदी हर उम्र की महिला लगाने की शौकीन होती हैं। यह हर आउटफिट पर खूब जचती हैं।

सुहागिन महिलाएं इन बिंदी डिजाइन को कॉपी करके लुक को शानदार बना सकती हैं। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram