नवंबर के महीने में Snowfall का आनंद उठाने के लिए इन खूबसूरत जगहों की करें सैर


By Abhishek Pandey10, Nov 2022 01:15 PMjagran.com

नबंबर का महीना

नवंबर का महीना घूमने के लिए सबसे बेस्ट होता है, इस महीने में हिल स्टेशन में घूमने का अलग ही मजा है।

बर्फबारी का आनंद

पर्यटक नवंबर के महीने में शिमला, मनाली, श्रीनगर आदि जगहों पर बर्फबारी का आनंद लेते हैं।

गुलमर्ग

कश्मीर को धरती का जन्नत कहा जाता है, कश्मीर की धरती अपनी प्राकृतिक खूबसूरती और अद्भुत नजारों के लिए प्रसिद्ध है।

कश्मीर की वादियां

सर्दियों के मौसम में बर्फ से ढकी कश्मीर की वादियां पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं।

चोपता

चोपता को मिनी स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है, उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित चोपता अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है।

सबसे ऊंचा शिव मंदिर

चोपता में दुनिया का सबसे ऊंचा शिव मंदिर भी स्थित है।

नरकंडा

बर्फबारी का आनंद उठाने के लिए लोग बड़ी संख्या में शिमला घूमने जाते हैं। यहां आप बर्फबारी के साथ प्रकृति के अद्भुत नजारों का लुत्फ उठा सकते हैं।