सर्दियों में घूमने का कर रहे हैं प्लान, तो ये जगह हैं एकदम बेस्ट


By Abhishek Pandey16, Nov 2022 06:54 PMjagran.com

Winter Destination

सर्दियों के मौसम में यदि आप भी कहीं घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये जगहें आपको मंत्रमुग्ध कर सकती हैं।

गुलमर्ग

गुलमर्ग की बर्फीली ठंडी हवाएं, खुशनुमा माहौल आपकी डेस्टिनेशन में चार चांद लगा देंगे।

गंगटोक

पुराने भारत-चीन रेशम मार्ग का घर, चारों तरफ हरियाली और जीव-जंतु, शांत ऊंचाई वाली झीलें, रंग-बिरंगे मठ और असली हिमालय के नजारे देखकर आप मंत्रमुग्ध हो जाएंगे।

औली

औली में नंदा देवी, नीलकंठ और माना पर्वत की शानदार चोटियां आपकी डेस्टिनेशन में चार-चांद लगा देंगी।

जैसलमेर

जैसलमेर या गोल्डन सिटी थार रेगिस्तान क्षेत्र में स्थित है, यहां आप ऊंट की सवारी, पैरासेलिंग और अन्य चीजों का आनंद ले सकते हैं।

जोधपुर

सर्दियों का मौसम "ब्लू सिटी" जोधपुर घूमने के लिए एकदम बेस्ट है। यहां आप मेहरानगढ़ किला, शानदार उम्मेद भवन पैलेस घूम सकते हैं।

कच्छ का मैदान

रंगीन सफेद रेत रेगिस्तान में नवंबर और फरवरी के बीच रण उत्सव का आयोजन किया जाता है।