हममें से कई लोग दिन की शुरुआत चाय-कॉफी के साथ ही करते हैं। चाय पीना एक आम आदत है, लेकिन इसकी मात्रा को नियंत्रित करना भी जरूरी है।
ज्यादा चाय पीना भी आपकी सेहत के लिए काफी खतरनाक है। इसलिए बहुत ज्यादा चाय पीने से परहेज करना चाहिए।
बता दें कि हमें एक दिन में सिर्फ 2 कप से ज्यादा चाय नहीं पीनी चाहिए। आइए जानते हैं आप ज्यादा चाय पीते हैं, तो इसके क्या नुकसान हो सकते हैं।
एक दिन में ज्यादा चाय पीने से दिल से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। साथ ही, यह नींद की समस्या भी बढ़ जाती है। इसलिए चाय का सेवन नियमित मात्रा में ही करें।
चाय में अधिक मात्रा में कैफीन होता है, जिसके सेवन से चिंता, अनिद्रा और तनाव हो सकता है। इतना ही नहीं, ये आपकी सेहत को भी बिगाड़ सकता है।
चाय में टैनिन होता है, जो दांतों की समस्याएं पैदा कर सकता है। ज्यादा चाय पीने से आपके दांत जल्दी खराब होने लगते हैं।
अधिक मात्रा में चाय पीने से गैस, पेट दर्द और एसिडिटी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। खासकर सुबह उठकर आप चाय को खाली पेट पीने से बचें।
चाय और लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva