ग्रीन टी एक ऐसी ड्रिंक है, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है। वेट लॉस के लिए या बॉडी डिटॉक्स के लिए तो ग्रीन टी को खूब पिया जाता है।
ग्रीन टी पीने के यूं तो कई फायदे हैं लेकिन इसके कई नुकसान भी हैं। ऐसे में आज हम आपको ग्रीन टी से होने वाले नुकसान के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं इस बारे में।
ग्रीन टी में टैनिन होता है, जो दांतों की समस्याएं पैदा कर सकता है। इतना ही नहीं, ग्रीन टी पीने से दिल से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं।
ग्रीन टी पीने से विटामिन बी की कमी हो सकती है, क्योंकि इसमें कैटेचिन होता है। साथ ही, ये आयरन के अवशोषण को कम कर सकता है।
अधिक ग्रीन टी के सेवन से आपको स्किन एलर्जी हो सकती है। अगर आप इसका डेली सेवन करते हैं, तो ये आपको बहुत नुकसान पहुंचा सकती है।
आप ज्यादा ग्रीन टी पीते हैं, तो डाइजेस्टिव सिस्टम में गड़बड़ी हो सकती है, जैसे- गैस, पेट दर्द और एसिडिटी। इसलिए हमें इसका सेवन कम ही करना चाहिए।
इसी तरह की तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva