सुबह में आंवले का पानी क्यों पीना चाहिए?


By Farhan Khan15, Feb 2024 05:12 PMjagran.com

आंवले का इस्तेमाल

आंवले को आयुर्वेदिक औषधि माना जाता है और स्किन व बालों से जुड़ी कई दिक्कतों को दूर करने के लिए आंवले का इस्तेमाल किया जाता है।

विटामिन सी भरपूर

आंवला में भरपूर विटामिन सी पाया जाता है। इसमें अनार से भी कई गुना ज्यादा एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं।

आंवले का पानी क्यों पीना चाहिए

ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि सुबह खाली पेट आंवले का पानी क्यों पीना चाहिए और इससे सेहत को क्या फायदे होते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

वजन होता है कम

अगर आप वेट लॉस करने चाहते हैं तो ऐसे में आंवले का पानी आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इसे सुबह के अलावा खाना खाने से पहले भी पिया जा सकता है।

स्किन के लिए फायदेमंद

रोजाना सीमित मात्रा में आंवले का पानी पीना स्किन के लिए भी अच्छा होता है. यह अंदरूनी रूप से त्वचा की देखभाल करता है जिससे फोड़े-फुंसी जैसी त्वचा की परेशानियां कम होती हैं।

डायबिटीज में सेवन

आंवले के पानी को डायबिटीज के मरीज भी पी सकते हैं। यह बढ़े हुए ब्लड शुगर के लेवल को कम करने में भी सहायक होता है इसलिए डायबिटीज के मरीजों के लिए अच्छा है।

पाचन होता है बेहतर

फाइबर से भरपूर आंवला पाचन को दुरुस्त रखता है. यह शरीर से टॉक्सिन निकालने में भी काम आता है और पेट की दिक्कतों को दूर रखता है।

होंगे मजबूत बाल

अगर आपको पिंपल्स या झुर्रियों की परेशानी है तो आंवले का पानी जरूर पिएं। साथ ही मजबूत और शाइनी बाल पानी के लिए आंवले का सहारा लिया जा सकता है।

अगर आप ऊपर दी गई किसी भी समस्या से पीड़ित हैं तो आपको इन परेशानियों से निजात पाने के लिए आंवले के पानी जरूर पीना चाहिए।