शरीर में खून की कमी होने पर कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। इन समस्या से बचने के लिए पोषक युक्त चीजों का सेवन करना चाहिए।
कई बार खानपान और लाइफस्टाइल में बदलाव होने पर शरीर में खून की कमी होने लगती है। हमेशा खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
शरीर में खून की कमी को पूजा करने से अनार का सेवन किया जा सकता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, विटामिन-ए, विटामिन-सी और कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है।
डाइट में हरी पत्तदार सब्जियां शामिल करने से हीमोग्लोबिन की कमी दूर होने लगती है। इसके लिए पालक, शिमला और ब्रोकली का सेवन कर सकते हैं।
इसमें भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है। रोजाना चुकंदर खाने या इसका जूस पीने से खून की कमी दूर होने लगती है। इसके अन्य सब्जियों के साथ सलाद के रूप में भी खा सकते हैं।
शरीर में खून की कमी को पूरा करने के लिए खजूर खा सकते हैं। अगर आप डायबिटीज की समस्या का सामना कर रहे हैं तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
शरीर की ऊर्जा को बनाए रखने के लिए केले का सेवन किया जा सकता है। इसमें पाया जाने वाला आयरन खून की कमी को पूरा करता है।
शरीर में खून या हीमोग्लोबिन की कमी होने पर एनीमिया होने का खतरा बढ़ जाता है। जिसकी वजह से शरीर थकान और कमजोरी का शिकार होने लगता है।
शरीर में पोषक तत्वों की कमी को पूजा करने के लिए और लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ