चम्मच की जगह हाथ से भोजन क्यों करना चाहिए?


By Amrendra Kumar Yadav06, May 2024 09:00 PMjagran.com

खाना खाने के तरीके

भारत एक विविधताओं वाला देश है, यहां के खान-पान व संस्कृति में बदलाव देखने को मिलता है। वहीं खाने के तौर-तरीके भी विभिन्न होते हैं।

चम्मच से खाना

वैसे अधिकतर लोग खाना हाथ से ही खाते हैं लेकिन आजकल वेस्टर्न कल्चर को देखते हुए और रेस्टोरेंट आदि में खाना खाते समय लोग चम्मच का इस्तेमाल करते हैं।

भारतीय परंपरा

हालांकि भारतीय परंपरा में खाना जमीन पर बैठकर और हाथ से खाया जाता है, ऐसे में बताएंगे कि हाथ से खाना क्यों खाना चाहिए और इससे क्या लाभ मिलते हैं।

पाचन के लिए बहुत फायदेमंद

हाथ से खाना खाने पाचन के लिए बहुत अच्छा माना जाता है, इससे पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। दरअसल, हमारे हाथों में अच्छे बैक्टीरिया पाए जाते हैं, ये बैक्टीरिया स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं।

ब्लड सर्कुलेशन होता है बेहतर

हाथ से खाना खाने पर ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, इसके साथ ही मांसपेशियों की एक्सरसाइज भी बेहतर ढंग से होती है।

उंगलियों के ज्वाइंट्स होते हैं बेहतर

वहीं हाथों से खाना खाने पर उंगलियों के ज्वाइंट्स की भी एक्सरसाइज होती है और उंगलियां फ्लेक्सिबल होती हैं।

दिमाग को मिलता है संकेत

जब खाना हाथ से खाते हैं तो उंगलियों के माध्यम से यह पता चलता है कि खाना कितना गर्म है और इस प्रकार से आप खुद को खाने के लिए तैयार कर पाते हैं, वहीं चम्मच से खाने पर अंदाजा नहीं लगा पाते हैं।

हाथ जरूर धोएं

हालांकि हाथ से खाना खाते समय अच्छे से हाथ धोना बहुत जरूरी है, नहीं तो स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं।

हाथ से खाना खाने से शरीर को ये लाभ मिलते हैं, लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com