एकादशी के दिन तुलसी को जल क्यों नहीं देना चाहिए?


By Amrendra Kumar Yadav16, Jan 2024 01:04 PMjagran.com

तुलसी के पौधे का है बहुत महत्व

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का बहुत महत्व है, लगभग घर में यह पौधा होता है और विधि-विधान से पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि घर में तुलसी का पौधा होने से सुख-समृद्धि आती है।

रोज अर्पित करते हैं जल

तुलसी के पौधे में लोग रोज जल अर्पित करते हैं, इससे तुलसी माता प्रसन्न होती हैं और भक्तों को आशीर्वाद देती हैं।

एकादशी के दिन नहीं अर्पित करना चाहिए जल

अर्पित हालांकि एकादशी के दिन तुलसी को जल अर्पित नहीं करना चाहिए, इस दिन तुलसी को जल अर्पित करने से तुलसी माता रुष्ट होती हैं।

क्यों नहीं करना चाहिए जल अर्पित

एकादशी का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है, इस दिन माता तुलसी विष्णु जी को प्रसन्न करने के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। इसलिए इस दिन तुलसी को जल अर्पित नहीं करना चाहिए।

व्रत होता है खंडित

ऐसे में एकादशी के दिन तुलसी को जल अर्पित करने से तुलसी का व्रत खंडित होता है, इससे माता तुलसी नाराज होती हैं।

होती है धन की कमी

एकादशी के दिन तुलसी के पौधे में जल देने से तुलसी का पौधा सूख जाता है, इससे धन की कमी और आर्थिक रूप से तंगी का सामना करना पड़ता है।

रविवार के दिन भी नहीं करना चाहिए जल अर्पित

तुलसी के पौधे में एकादशी के साथ रविवार के दिन भी जल अर्पित नहीं करना चाहिए, इस दिन भी माता तुलसी भगवान विष्णु के लिए निर्जला व्रत का पालन करती हैं।

न तोड़े तुलसी के पत्ते

इन दिनों में तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए, इससे माता तुलसी नाराज होती हैं और परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

पढ़ते रहें

धर्म और आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com