सुबह उठकर पढ़ें ये 2 मंत्र, पूरा दिन होगा अच्छा


By Ashish Mishra16, Jan 2024 12:33 PMjagran.com

सुबह उठना

अक्सर लोग सुबह उठकर अपने काम में लग जाते हैं। आइए जानते हैं कि सुबह उठने के बाद सबसे पहले क्या करना चाहिए?

मंत्र पढ़ना

पूरे दिन को अच्छा बनाने के लिए सुबह उठने के तुरंत बाद मंत्र पढ़ना चाहिए। इस मंत्र को पढ़ने से पूरा दिन आपके शुभ हो जाता है।

आर्थिक स्थिति में सुधार

अक्सर लोगों को दिन में धन से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ता है। इससे बचने के लिए सुबह मां लक्ष्मी और विष्णु जी के मंत्रों को पढ़ लेना चाहिए।

सूर्योदय से पहले पढ़े यह मंत्र

रोजाना ब्रह्म मुहूर्त में उठकर ‘कराग्रे वसते लक्ष्मी: करमध्ये सरस्वती, करमूले स्थितो ब्रह्मा प्रभाते करदर्शनम्’ मंत्र को पढ़ना चाहिए।

हथेली को जोड़कर पढ़ें मंत्र

इस मंत्र को हथेलियों को जोड़कर पढ़ना चाहिए। हथेली के अग्र भाग में मां लक्ष्मी, मध्य में सरस्वती और मूल भाग में ब्रह्मा जी का वास होता है। सुबह हथेली देखने से सभ देवताओं का दर्शन हो जाता है।

पृथ्वी माता का मंत्र

सुबह उठने के बाद जमीन पर पैर रखने से पहले पृथ्वी माता के मंत्र ‘समुद्रवसने देवि पर्वतस्तनमंडले, विष्णुपत्नि नमस्तुभ्यं पादस्पर्श क्षमस्व मे’ को पढ़ना चाहिए।

अच्छा बीतता है दिन

इन मंत्रों को पढ़कर उठने से दिन अच्छा बीतता है। अगर आप कोई छोटी-सी गलती भी कर देते हैं तो आपको भगवान माफ कर देते हैं।

परिवार में खुशहाली

अगर आप रोजाना देवी-देवताओं को प्रसन्न करने वाले मंत्र को पढ़ते रहें तो आपके घर में खुशहाली बनी रहेगी और परिवार के सदस्य तरक्की करेंगे।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ