अक्सर लोग पैसों का लेन-देन करते समय दिन का ध्यान नहीं देते हैं। आइए जानते हैं कि किस दिन पैसों का लेन-देन करने के बचना चाहिए?
जिस व्यक्ति के ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा होती हैं, उन्हें धन से जुड़ी कोई समस्या नहीं होती है। ऐसे लोगों को मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए सप्ताह में पैसों का लेन-देन करते समय विशेष ध्यान देना चाहिए।
पैसों का लेन-देन करते समय दिन का विशेष ध्यान देना चाहिए। शुक्रवार के दिन लेन-देन करने से बचना चाहिए। इस दिन पैसों का लेन-देन करने से मां लक्ष्मी नाराज होने लगती हैं।
शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इस दिन भूलकर भी पैसों का लेन-देन नहीं करना चाहिए। आप इस दिन पैसों को घर में लाने की कोशिश कर सकते हैं।
अगर आप शुक्रवार के दिन पैसों का लेन-देन करते हैं तो आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा कारोबार में भी प्रभाव पड़ सकता है।
शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी का दिन होता है। इस दिन किसी महिला, कन्या और किन्नर का अपमान नहीं करना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं।
परिवार में खुशहाली बनाएं रखने के लिए मां लक्ष्मी की पूजा करना चाहिए। इसके अलावा अगर आप शुक्रवार के दिन पैसों का लेन-देन करते हैं तो परिवार में क्लेश उत्पन्न हो सकता है।
धन से जुड़ी समस्या को दूर करने के लिए मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। इसके लिए मां लक्ष्मी को कौड़ी, बताशे, कमल का फूल, खीर और गुलाब का इत्र चढ़ाना चाहिए।
अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ