घर के सामने है आक का पौधा, तो झेलनी पड़ सकती हैं कंगाली


By Ashish Mishra26, Nov 2024 01:21 PMjagran.com

पेड़-पौधे लगाना

अक्सर अपने घर के आसपास पेड़-पौधे लगाते हैं। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। आइए जानते हैं कि घर के सामने आक का पौधा होने से क्या होता है?

वास्तु शास्त्र

घर में पेड़-पौधे लगाते समय वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। ऐसा करने से वास्तु दोष की समस्या नहीं होता है और घर में सुख-समृद्धि आती है।

घर के सामने आक का पौधा

आपने देखा होगा कई घरों के सामने आक का पौधा रहता है। यह घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार कर सकते हैं। इसके साथ ही, जीवन में परेशानियां आने लगती हैं।

असफलता का सामना करना

अगर आपके घर के सामने आक का पौधा है, तो आपको कार्य में असफलता का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही, बनते हुए काम भी बिगड़ने लगते हैं।

परिवार में क्लेश की स्थिति

घर के सामने आक का पौधा लगाने से परिवार में क्लेश की स्थिति पैदा होने लगती है। इसके अलावा, परिवार के लोग रोग दोष का सामना कर सकते हैं।

दुर्घटना का शिकार

वास्तु के अनुसार, घर के सामने आक का पौधा लगाना अशुभ माना जाता है। इससे आप दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं और जीवन में संकट आ सकता है।

आर्थिक तंगी का सामना करना

घर के सामने आक या मदार का पौधा लगाने से बचना चाहिए। इसे लगाने से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही, व्यक्ति की तरक्की रुकने लगती है।

आक का पौधा किस दिशा में लगाएं?

वास्तु के अनुसार, घर में आक के पौधे को दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। वहीं, इस पौधे को सोमवार के दिन लगाना शुभ माना जाता है।

पढ़ते रहें

घर में पेड़-पौधे लगाने के नियम के बार में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ