नवरात्रों में लहसुन-प्याज क्यों नहीं खाना चाहिए?


By Priyam Kumari22, Sep 2025 12:25 PMjagran.com

नवरात्रि में क्या न खाएं?

हिंदू धर्म में कई लोग लहसुन और प्याज खाने से बचते हैं। ऐसे में नवरात्रि के दिनों में भी तामसिक भोजन की मनाही होती है। इस दौरान ज्यादातर घरों में लहसुन और प्याज का इस्तेमाल नहीं किया जाता है।

नवरात्र में लहसुन-प्याज न खाने के कारण

अगर आपके मन में भी यह सवाल आता है कि नवरात्रों में लहसुन और प्याज खाने की मनाही क्यों होती है? तो आइए जानते हैं इसके पीछे के कुछ कारणों के बारे में।

धार्मिक मान्यता

नवरात्रि के दौरान माता दुर्गा की पूजा की जाती है। शास्त्रों के अनुसार, लहसुन और प्याज रजस और तमस गुण वाले होते हैं, जो शुद्ध और सात्विक भोजन के नियमों के खिलाफ हैं।

सात्विक आहार का पालन

नवरात्रि में सात्विक भोजन अपनाया जाता है। यह भोजन हल्का, शुद्ध और शरीर व मन को शांत रखने वाला होता है। लहसुन-प्याज इसे बाधित कर सकते हैं।

मानसिक शांति बनाए रखें

नवरात्रि में साधना और ध्यान पर ध्यान दिया जाता है। लहसुन और प्याज खाने से मन में उग्रता या बेचैनी पैदा हो सकती है।

पाचन और स्वास्थ्य

लहसुन और प्याज तेज और भारी होते हैं। व्रत के दौरान हल्का भोजन शरीर के लिए आसान होता है, जबकि इनका सेवन पेट में भारीपन या एसिडिटी बढ़ा सकता है।

शुद्धता और ऊर्जा

माता के प्रति भक्ति और श्रद्धा बनाए रखने के लिए सात्विक भोजन का पालन जरूरी है। लहसुन-प्याज इस शुद्ध ऊर्जा को प्रभावित कर सकते हैं।

व्रत में क्या खाएं?

नवरात्रि में हल्का, सात्विक और प्राकृतिक भोजन अपनाएं। दाल, फल, सब्जियां और साबुत अनाज खाने से शरीर और मन दोनों को लाभ होता है।

नवरात्रि से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva