हिंदू धर्म शास्त्र के मुताबिक, शारदीय नवरात्र का पर्व बेहद पवित्र माना जाता है। यह पर्व हर साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से लेकर नवमी तिथि तक मनाया जाता है।
शारदीय नवरात्र की शुरुआत 22 सितंबर से होगी और 2 अक्टूबर को इसका समापन होगा। इस दौरान रोजाना देवी मां दुर्गा और नौ रूपों की भक्ति भाव से पूजा और भक्ति की जाती है।
आज हम आपको कुछ ऐसे कामों के बारे में बताएंगे, जिन्हें शारदीय नवरात्र में भूल से भी नहीं करने चाहिए। आइए इन कामों के बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
शारदीय नवरात्र में आपको किसी का भी अपमान करने से बचना चाहिए। ऐसा करना बेहद अशुभ माना जाता है। इससे आपके काम बनते-बनते बिगड़ सकते हैं।
शारदीय नवरात्र में अगर आप दुर्गा मां की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो ऐसे में आपको सभी के साथ प्रेम और सम्मान का भाव रखना चाहिए। आपके मन को भी शांति मिलेगी।
शारदीय नवरात्र के दौरान आपको मांस और अल्कोहल का सेवन करने से बचना चाहिए। इससे मां दुर्गा नाराज हो सकती है। इसके चलते आप जीवन भर परेशान ही रहेंगे।
मांस और अल्कोहल की बजाय आपको शारदीय नवरात्र में सात्विक भोजन का ही सेवन करना चाहिए। इससे आपके घर में खुशहाली एवं समृद्धि आ सकती है।
नवरात्रि के पवित्र नौ दिनों में पुरुष और महिलाएं दोनों को संयम का पालन करना चाहिए। इससे आपके घर में धन का आगमन हो सकता है। आपकी तरक्की हो सकती है।
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com