नींबू का पौधा घर में क्यों नहीं लगाना चाहिए?


By Amrendra Kumar Yadav10, Jul 2024 12:50 PMjagran.com

पौधों का महत्व

वास्तु के मुताबिक, कुछ पौधों को बहुत शुभ माना गया है, जिन्हें घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। वहीं, कुछ ऐसे भी पौधे हैं, जिन्हें घर में लगाने से बचना चाहिए।

नींबू का पौधा

वास्तु के नियमों के अनुसार, इस पौधे को घर में नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और कार्यों में बाधा उत्पन्न होती है।

नींबू होता है खट्टा

नींबू स्वाद में खट्टा होता है, इस वजह से इसे घर में लगाने की मनाही है। ऐसा कहा जाता है कि इसे घर में लगाने से रिश्तों में खटास आती है।

लगता है ग्रह दोष

नींबू का पौधा घर में लगाने से ग्रह दोष उत्पन्न होता है, जिस वजह से कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

सफलता में आती हैं बाधाएं

इस पौधे को घर में लगाने से सफलता में बाधाएं उत्पन्न होती हैं। इसके साथ ही धन संबंधी परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है।

होती है पारिवारिक कलह

नींबू के पौधे को घर में लगाने से परिवार के सदस्यों के बीच कलह होती है और आपसी मनमुटाव होता है। इस वजहसे घर का माहौल नकारात्मक रहता है।

वास्तु दोष लगता है

वहीं, इस पौधे को लगाने से वास्तु दोष लगता है। इस कारण से किसी भी कार्य में सफलता प्राप्त नहीं होती है और सुख-समृद्धि बाधित होती है।

वैवाहिक जीवन में होती है परेशानी

नींबू का पौधा घर में लगाने से वैवाहिक जीवन में भी परेशानी होती है। इससे पति-पत्नी के रिश्ते में दूरियां आती हैं। इसलिए, इस पौधे को घर में नहीं लगाना चाहिए।

नींबू के पौधे को घर में लगाने से कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com