नाग पंचमी पर रोटी क्यों नहीं बनानी चाहिए?


By Ashish Mishra05, Aug 2024 01:06 PMjagran.com

नाग पंचमी 2024

सनातन धर्म में नाग पंचमी पर्व का विशेष महत्व होता है। इस दौरान नाग देवता की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं कि इस दिन रोटी क्यों नहीं बनाना चाहिए?

नाग पंचमी कब है?

इस साल नाग पंचमी का पर्व 09 अगस्त 2024 को मनाया जाएगा। इस दिन नाग पंचमी की पूजा सुबह 05 बजकर 47 मिनट से लेकर 08 बजकर 27 मिनट बीच करना शुभ होगा।

नाग पचंमी पर क्यों न बनाएं रोटी?

ऐसी मान्यता है कि नाग पंचमी के दिन लोहे की चीजों का उपयोग करना वर्जित माना जाता है। ऐसे में रोटी बनाने के लिए तवे का उपयोग करना अशुभ होता है।

तवा होता है नाग के फन का प्रतीक

शास्त्रों के अनुसार, तवे को नाग का फन माना जाता है। ऐसे में नाग पंचमी के दिन तवे को चूल्हे पर रखना वर्जित होता है। ऐसा करने से नाग देवता नाराज हो सकते हैं।

राहु का प्रतीक

तवे को राहु का प्रतीक माना जाता है। इस दिन रोटी बनाने के लिए तवे का इस्तेमाल करने से कुंडली में राहु ग्रह का प्रभाव बढ़ सकता है।

धन की कमी का सामना करना

नाग पंचमी के दिन तवे पर रोटी बनाने से व्यक्ति को धन की कमी का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही, परिवार के सदस्य की तरक्की रुक सकती है।

जमीन की खुदाई न करें

नाग पंचमी के दिन जमीन की खुदाई करना वर्जित माना जाता है। इसके अलावा, नुकीली चीजों जैसे चाकू और सूई आदि का इस्तेमाल करने से भी बचना चाहिए।

मंत्र का जाप करें

नाग देवता की पूजा करते समय ॐ भुजंगेशाय विद्महे, सर्पराजाय धीमहि, तन्नो नाग: प्रचोदयात् मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे नाग देवता प्रसन्न होते हैं।

पढ़ते रहें

साल-भर पड़ने वाले त्योहारों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ