बुध के सिंह राशि में वक्री होने से इन जातकों को होगी धन प्राप्ति


By Ashish Mishra05, Aug 2024 12:14 PMjagran.com

ग्रहों का राशि परिवर्तन

ग्रह के राशि परिवर्तन से कई जातकों को लाभ होता है। वहीं, कई जातकों की परेशानियां दूर होने लगती हैं। आइए जानते हैं कि बुध के वक्री से किन जातकों को लाभ होगा?

बुध वर्की 2024

ग्रहों के राजकुमार बुध देव 5 अगस्त को सुबह 10 बजकर 25 मिनट पर अपनी चाल बदल दिए हैं। वहीं, अब 28 अगस्त तक सिंह राशि में वर्की चाल चलेंगे।

इस जातकों को होगी धन प्राप्ति

बुध ग्रह के सिंह राशि में वर्की से कई राशि के जातकों को धन लाभ होगा। इन जातकों को कारोबार और करियर में भी सफलता मिलेगी।

मेष राशि के जातक

बुध ग्रह के सिंह राशि में वर्की से मेष राशि के जातकों की बौद्धिक क्षमता बढ़ेगी। इन जातकों को गाय की सेवा करना चाहिए। ऐसा करने से धन प्राप्ति के योग बनने लगेंगे।

वृषभ राशि के जातक

बुध के वक्री से इस राशि के जातकों को भूमि-भवन और वाहन का सुख मिलेगा। इन जातकों को 22 अगस्त तक मस्तक पर केसर का तिलक लगाना चाहिए।

कर्क राशि के जातक

बुध के वक्री गोचर से इन जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इसके साथ ही, परिवार के लोग भी तरक्की करेंगे। इस दौरान शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी।

मिथुन राशि के जातक

बुध के वक्री से मिथुन राशि के जातकों को सफलता मिलेगी। बुध के शुभ फल के लिए रात में फिटकरी के पानी में मूंग भिगोकर रख दें। इसे सुबह पशुओं को खिला दें।

आर्थिक स्थिति होगी बेहतर

बुध ग्रह के सिंह राशि में वर्की करने से मेष, वृषभ, कर्क और मिथुन राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। इसके साथ ही, व्यक्ति जीवन में तरक्की करेगा।

पढ़ते रहें

ग्रहों के राशि परिवर्तन से होने वाले फायदे के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ