हिंदू धर्म में किसी भी शुभ अवसर जैसे विवाह या त्योहार आदि पर काले या गहरे रंग के वस्त्र धारण करने की मनाही होती है। इसके बजाय हल्के रंग या लाल रंग के कपड़े पहन सकते हैं।
आज हम आपको बताएंगे कि आखिर शुभ अवसर काले कपड़े क्यों नहीं पहनने चाहिए? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें। ताकि आपको भी जानकारी हो सकें।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, काला और गहरा रंग दुर्भाग्य लाने वाला माना जाता है और इसे अक्सर नकारात्मक दृष्टि से देखा जाता है।
वहीं, काले रंग के कपड़े पहनने से जीवन में बुरा असर पड़ता है और व्यक्ति की तरक्की में भी बाधा आती है। आप विपत्तियों से घिर सकते हैं।
इन सब कारणों के चलते शुभ अवसर पर काले कपड़े नहीं पहनने चाहिए क्योंकि ऐसा करने से वहां के माहौल में नेगेटिव एनर्जी का खतरा बना रहता है।
वहीं, धार्मिक दृष्टि के मुताबिक, काले रंग के कपड़े पहनने वाले लोग नकारात्मकता से भरे हुए होते हैं। इस तरह के लोगों को जीवन में समस्या कभी कम नहीं होती है।
इस बारे में साइकोलॉजी कहती है कि जो लोग काले रंग को पसंद करते हैं, उनका मन शांत नहीं रहता। वह अपने आसपास की सकारात्मक या नकारात्मक ऊर्जा को अवशोषित कर लेते हैं।
इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com