इन 4 राशियों पर कुबेर देव रहते हैं मेहरबान, भरा रहता है धन का भंडार


By Ashish Mishra21, Jan 2025 10:00 PMjagran.com

कुबेर देव की कृपा

जिन लोगों को कुबेर देव की कृपा रहती है, उन्हें जीवन में धन-धान्य की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं कि किन राशियों पर कुबेर देव मेहरबान रहते हैं?

धन के देवता

कुबेर देव को धन का देवता माना जाता है। कुबेर देव की पूजा करने से जीवन में धन की कमी नहीं होती है और सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

इन राशियों पर रहती है कुबेर की कृपा

कई राशियां ऐसी होती हैं, जिनके जातकों पर कुबेर देव की कृपा बनी रहती है। इन जातकों को आर्थिक तंंगी का सामना नहीं करना पड़ता है।

वृषभ राशि के जातक

इस राशि के जातकों को कुबेर का प्रिय माना जाता है। इन जातकों को जीवन में धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है। इसके अलावा, इन्हें कार्यों में भी सफलता मिलती है।

तुला राशि के जातक

इन जातकों पर कुबेर देव की विशेष कृपा रहती है। ये जातक जिस काम को करने की ठान लेते हैं, उसे पूरा करके ही मानते हैं। इन जातकों के जीवन में धन का भंडार भरा रहता है।

कर्क राशि के जातक

यह कुबेर देव की प्रिय राशि है। इस राशि के जातकों के जीवन में धन की कमी नहीं होती है। इसके साथ ही, इन्हें परिवार में भी मान-सम्मान मिलता है।

धनु राशि के जातक

इन जातकों पर कुबेर देव की विशेष कृपा रहती है। इस राशि के जातक कड़ी मेहनत करके धन कमाते हैं। ये लोग कारोबार में भी खूब तरक्की करते हैं।

आर्थिक स्थिति रहती है बेहतर

इन राशि के जातकों का आर्थिक स्थिति बेहतर रहती है। इसके अलावा, इन जातकों को बिजनेस में भी सफलता मिलती है और समाज में मान-सम्मान मिलता है।

पढ़ते रहें

भाग्यशाली राशियों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ