Mauni Amavasya पर क्या दान करना चाहिए?


By Ashish Mishra21, Jan 2025 01:33 PMjagran.com

Mauni Amavasya 2025

सनातन धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व होता है। इस दिन स्नान-दान करना शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं कि मौनी अमावस्या पर किन चीजों का दान करना चाहिए?

मौनी अमावस्या कब है?

पंचांग के अनुसार, इस साल मौनी अमावस्या 29 जनवरी को मनाई जाएगी। इस दिन पूजा-पाठ करने से साधक के जीवन आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं।

मौनी अमावस्या शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, अमावस्या तिथि की शुरुआत 28 जनवरी को शाम को 07 बजकर 35 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 29 जनवरी को शाम को 06 बजकर 05 मिनट पर होगा।

गंगा में स्नान करें

मौनी अमावस्या के दिन गंगा में स्नान करना शुभ होता है। अगर आप गंगा नदी में नहीं जा पा रहे हैं, तो घर पर पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान कर सकते हैं।

अन्न का दान करें

मौनी अमावस्या पर स्नान करने के बाद गरीब और जरूरतमंद लोगों को अन्न जैसे- तिल का लड्डू, गुड़ और तिल के तेल का दान करें। ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन में अन्न का भंडार भरा रहता है।

धन का दान करें

मौनी अमावस्या पर अपनी क्षमता के अनुसार गरीब लोगों और मंदिरों में धन का दान करना चाहिए। इससे धन-धान्य की प्राप्ति होती है और देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है।

वस्त्र दान करें

मौनी अमावस्या पर गरीब और जरूरतमंद लोगों को वस्त्र दान करना चाहिए। इससे शुभ फल की प्राप्ति होती है और जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं होती है।

धन प्राप्ति के योग

मौनी अमावस्या पर इन चीजों का दान करने से धन प्राप्ति के योग बनते हैं। इसके साथ ही, व्यक्ति जीवन में खूब तरक्की करता है और संकट से भी छुटकारा मिलता है।

पढ़ते रहें

दान करने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ