Pitra Dosh दूर करने के लिए करें इन मंत्रों का जाप, पूर्वजों का मिलेगा आशीर्वाद


By Ashish Mishra21, Jan 2025 12:00 PMjagran.com

पितृ दोष का सामना करना

अक्सर लोग पितृ दोष का सामना करते रहते हैं। ऐसे लोगों के जीवन में कई परेशानियां आती रहती हैं। आइए जानते हैं कि पितृ दोष दूर करने के लिए किन मंत्रों का जाप करना चाहिए?

परेशानी का सामना करना

कुंडली में पितृ दोष होने पर व्यक्ति को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इससे धन से लेकर परिवार में क्लेश तक की परेशानियां होने लगती हैं।

मंत्र का जाप करना

पूजा-पाठ करते समय मंत्र का जाप करने से जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। वहीं, कई मंत्र ऐसे होते हैं, जिसका जाप करने से पूर्वजों का आशीर्वाद मिलता है।

पितृ दोष दूर करने का मंत्र

इस दोष को दूर करने के लिए ॐ श्रीं सर्व पितृ दोष निवारणाय क्लेशं हं हं सुख शांतिम् देहि फट् स्वाहा मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे पितृ दोष दूर होने लगता है।

पितरों को प्रसन्न करने का मंत्र

अगर आप पितरों को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो ॐ श्री सर्व पितृ देवताभ्यो नमो नमः या ॐ श्री पितृदेवाय नमः मंत्र का जाप करें।

पूर्वजों के आशीर्वाद के लिए मंत्र

पितरों का आशीर्वाद पाने के लिए ॐ पितृ गणाय विद्महे जगत धारिणे धीमहि तन्नो पित्रो प्रचोदयात् मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे जीवन में खुशियां आती हैं।

पीपल के पेड़ की पूजा करें

पितृ दोष दूर करने के लिए पीपल के पेड़ पर जल अर्पित करना चाहिए। इस दौरान पेड़ की परिक्रमा करें और सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

दक्षिण दिशा में दीपक जलाएं

यह दिशा पूर्वजों की दिशा मानी जाती है। घर की दक्षिण दिशा में सरसों के तेल का दीपक जलाना शुभ होता है। इस दिशा में पितरों की तस्वीर लगाने से पितृ दोष दूर होता है।

पढ़ते रहें

कुंडली में दोष दूर करने वाले मंत्र के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ