सनातन धर्म में षटतिला एकादशी का विशेष महत्व होता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं कि षटतिला एकादशी पर विष्णु जी को क्या चढ़ाना चाहिए?
पंचांग के अनुसार, इस बार षटतिला एकादशी 25 जनवरी 2025 को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से जीवन में खुशहाली आती है।
पंचांग के अनुसार, षटतिला एकादशी की शुरुआत 24 जनवरी को शाम 07 बजकर 25 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 25 जनवरी को रात 08 बजकर 31 मिनट पर होगा।
षटतिला एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा करते समय भोग लगाना जरूरी होता है। ऐसा करने से साधक के जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं होती है।
षटतिला एकादशी पर विष्णु जी को तिल के लड्डू का भोग लगाना चाहिए। इससे घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है और परेशानियां दूर होती हैं।
षटतिला एकादशी पर नारायण को पंचीरी का भोग लगाना चाहिए। इसे चढ़ाने से जीवन में सुख-शांति और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
षटतिला एकादशी के दिन विधि-विधान से विष्णु जी की पूजा करनी चाहिए। इस दौरान पंचामृत का भोग लगाना चाहिए। इससे नारायण की कृपा बनी रहती है।
धन की कमी का सामना करने वाले लोगों को षटतिला एकादशी पर विष्णु जी को इन चीजों का भोग लगाना चाहिए। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है।
देवी-देवताओं को भोग लगाने के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ