मानसून में क्यों नहीं खाना चाहिए दही? जानें


By Amrendra Kumar Yadav06, Jul 2023 11:22 AMjagran.com

मानसून

भारत में मानसून का आगमन हो चुका है। इस मौसम में स्वास्थ्य का अधिक ख्याल रखना पड़ता है। इस मौसम में बीमारियों का खतरा अधिक रहता है।

खानपान

इस मौसम में खानपान का विशेष ध्यान रखना पड़ता है। अनहेल्दी खाने से शरीर को पाचन संबंधी समस्याएं हो जाती हैं। कुछ हेल्दी चीजों को खाने से भी नुकसान हो सकते हैं।

दही

वैसे तो दही को स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है लेकिन मानसून के समय इसका सेवन कई परेशानियों को जन्म दे सकता है।

पाचन

इस मौसम में दही खाने से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। बारिश में पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है जिस वजह से मेटाबॉलिज्म बिगड़ जाता है।

समस्याएं

ऐसे में दही के सेवन से अपच, गैस, एसिडिटी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इस मौसम में दही के सेवन से परहेज करें।

स्किन

बरसात में दही के सेवन से फुंसियां हो सकती हैं। शरीर में स्किन इंफेक्शन की समस्या भी हो सकती है। इसलिए दही से परहेज करना चाहिए।

हड्डियां

इस मौसम में दही खाने से हड्डियों को भी नुकसान होता है। दही खाने से ज्वाइंट पेन की समस्या हो सकती है।

खांसी-जुकाम

दही की तासीर ठंडी होती है। इस मौसम में दही खाने से खांसी-जुकाम की समस्या हो सकती है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com