हिमाचल की ये जगहें आपकी यात्रा को बनाएंगी यादगार


By Ashish Mishra16, Aug 2023 12:58 PMjagran.com

प्राकृतिक वादियां

हिमाचल प्रदेश भारत का सबसे खूबसूरत प्रदेश है। यह पर्यटन स्थल और प्राकृतिक वादियों की वजह से काफी प्रसिद्ध है। आइए जानते हैं कि यहां कि सबसे खूबसूरत जगहें कौन सी हैं।

बिलिंग घाटी, हिमाचल प्रदेश

बिलिंग को पैराग्लाइडिंग के लिहाज से सहसे बेस्ट जगह माना जाता है। यह इलाका पहाड़ी क्षेत्रों और मंदिरों से घिरा हुआ है।

धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला अपनी सुंदरता के चलते लोगों के आकर्षण का केंद्र है। धर्मशाला में ही दलाई लामा का पवित्र स्थान भी है।

मंडी, हिमाचल प्रदेश

मंडी अपनी खूबसूरत पहाड़ियों और शुद्ध वातावरण के चलते पर्यटकों के बीच काफी प्रसिद्ध है। यहां पर त्रिलोकीनाथ और श्यामकली मंदिर में अधिक संख्या में भक्त आते हैं।

मनाली, हिमाचल प्रदेश

मनाली प्राकृतिक प्रेमियों और हनीमून पर जाने वालों के लिए अच्छी जगह है। यह अपनी प्राकृतिक वादियों और स्वादिष्ट खानों के लिए काफी प्रसिद्ध है।

शिमला, हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला सभी हिल स्टेशनों में लोकप्रिय है। यहां एक बार आने के बाद वापस जाने का मन नहीं करता।

बड़ोग, हिमाचल प्रदेश

बड़ोग हिमाचल के सोलन जिले में स्थित है। यहां पर चीड़ और बांज के जंगल से घिरा हुआ है। यहां से हिमाचल की चूड़धार घाटी का शानदार दृश्य दिखाई देता है।

कल्पा, हिमाचल प्रदेश

कल्पा किन्नौर जिले में स्थित है। कल्पा को देवदार के जंगलों के लिए जाना जाता है। यहां पर सेब के बाग भी देखने मिलते हैं।

पढ़ते रहें

ट्रेवेल्स से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ