वास्तु का हमारे जीवन में विशेष प्रभाव है। इसके नियमों का पालन करने पर घर में सुख-समृद्धि आती है वहीं इनकी अनदेखी करने पर घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
इसी तरह से धन के लिए भी कुछ वास्तु नियम वास्तु शास्त्र में बताए गए हैं। इन कामों की वजह से घर में धन की कमी हो सकती है।
घर में पानी की बर्बादी बिल्कुल भी न करें। पानी की बर्बादी को अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसा करने से घर में धन की कमी होती है।
घर में टूटी वस्तुएं नहीं रखनी चाहिए। ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और धन की कमी होती है।
जिस घर में हमेशा कलह बनी रहती है वहां पर आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
जिन लोगों के घर में गलत तरीके का पैसा आता है, उनको धन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
घर को गंदा रखना और कपड़े मैले पहनने से घर में आर्थिक समस्या हो सकती हैं। इसलिए आस-पास सफाई रखें और साफ-सुथरे कपड़े पहनें।
घर के मुख्य द्वार पर गणेश जी की तस्वीर लगाएं। ऐस करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और धन की प्राप्ति होती है।
वास्तु से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM