इसे अधिकमास भी कहा जाता है। इस साल यह 18 जुलाई से 16 अगस्त तक है। सावन महीने में ऐसा संयोग 19 साल बाद बना है।
इस महीने में किसी भी तरह के शुभ काम जैसे विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश नहीं होते हैं। इस महीने में दान-पुण्य करना चाहिए।
इस महीने में ये उपाय करने से घर के दु:ख दूर होते हैं और घर में सुख-समृद्धि आती है।
इस महीने में भगवान विष्णु की पूजा करें व मंत्रों का जाप करें। इस महीने में विष्णु जी के नाम से हवन करें।
इस महीने में श्रीमदभागवत कथा का पाठ करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
इस महीने में तुलसी की पूजा करें व तुलसी की मिट्टी का तिलक लगाएं। तुलसी भगवान विष्णु को अतिप्रिय हैं।
अधिकमास के दौरान ब्रजभूमि की यात्रा करना शुभ माना गया है। ऐसा करने से व्यक्ति को पुण्य की प्राप्ति होती है।
इस महीने में नारायण, गोविन्द, कृष्ण, केशव, माधव, देवकीनंदन, पद्मनाभ, वासुदेव, पुरुषोत्तम आदि नामों का जाप करें।
आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com