दीवाली पर जिमीकंद की सब्जी क्यों खाई जाती है?


By Ashish Mishra30, Oct 2024 10:00 PMjagran.com

दीवाली 2024

हर साल दीवाली के मौके पर तरह-तरह की खाने वाली चीजें बनाई जाती हैं। आइए जानते हैं कि इस दिन जिमीकंद की सब्जी क्यों खाई जाती हैं?

दीवाली कब है?

इस साल दीवाली का पर्व 31 अक्टूबर 2024 को मनाया जाएगा। इस दिन खाने वाली कई चीजों को बनाने का अलग-अलग महत्व होता है।

दीवाली पर जिमीकंद बनाना

इस दिन जिमीकंद की सब्जी बनाकर खाना शुभ माना जाता है। इसे सूरन के नाम से भी जाना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इसे खाने से घर में खुशहाली आती है।

सुख-समृद्धि का प्रतीक

दीवाली के दिन जिमीकंद की सब्जी बनाना अच्छा होता है। इसके अलावा, सूरन को सुख-समृद्धि के रूप के रूप में भी जाना जाता है।

जिमीकंद की सब्जी का भोग

दीवाली के दिन इस सब्जी को बनाकर मां लक्ष्मी को भोग लगाने से व्यक्ति जीवन में तरक्की करता है। इसके साथ ही, आने वाली सारी परेशानियां दूर होने लगती है।

पाचन को बेहतर करना

जिमीकंद में फाइबर पर्याप्त मात्रा में होता है। दीवाली के दिन इसकी सब्जी खाने से पाचन दुरुस्त रहता है। इसके अलावा, कब्ज और अपच जैसी समस्या भी दूर होती है।

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करना

जिमीकंद में पोटेशियम होता है, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके साथ ही, इम्यूनिटी को मजबूत करके शरीर को इंफेक्शन से बचाता है।

हड्डियों को मजबूत करना

जिमीकंद में कैल्शियम और मैग्नीशियम पर्याप्त मात्रा में होते हैं। इसके सब्जी खाने हड्डियां मजबूत होने लगती हैं। इसके अलावा, यह स्किन को चमकदार बनाने में मददगार है।

पढ़ते रहें

शरीर को हेल्दी रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ