पूजा-पाठ का विशेष महत्व होता है, सब कोई अपने हिसाब से पूजा-पाठ करता है। विधि-विधान से पूजा करने पर शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
वहीं पूजा संबंधी कुछ नियम भी बताए गए हैं, पूजा के समय घंटी का विशेष महत्व होता है। ऐसा कहा जाता है कि घंटी बजाने से नेगेटिविटी दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
पौराणिक कथाओं के अनुसार, वायु में 5 तत्व माने गए हैं, भगवान की पूजा करते समय इन तत्वों का ध्यान रखा जाता है और 5 बार घंटी बजाई जाती है।
ऐसा कहा जाता है कि इस प्रकार से पूजा करने पर देवी-देवता भोग को स्वीकार करते हैं और भक्तों को आशीर्वाद देते हैं।
वहीं पूजा के दौरान ईश्वर को नैवेद्य अर्पित करते समय भी घंटी बजानी चाहिए, ऐसा करना बेहत शुभ माना जाता है।
घंटी बजाने से कंपन उत्पन्न होता है, इस वजह से पॉजिटिविटी का संचार होता है और मन प्रसन्न होता है। इसके अलावा दिमाग भी शांत रहता है।
पूजा करते समय कम से कम 5 बार घंटी अवश्य बजानी चाहिए, ऐसा करने से जीवन में सफलता मिलती है और भगवान का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
पूजा करते समय इन मंत्रों का जाप करना चाहिए, ॐ व्यानाय स्वाहा, ॐ उदानाय स्वाहा, ॐ अपानाय स्वाहा, ॐ समानाय स्वाहा, ॐ प्राणाय स्वाहा
भगवान को भोग लगाते समय घंटी बजाने से ये लाभ मिलते हैं, धर्म और आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com