Aaj ka Rashifal: इन 5 राशियों को होगी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या


By Ashish Mishra06, Apr 2024 10:35 AMjagran.com

स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या

आज के दिन कई राशि के जातकों को स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही कुछ जातकों को परिवार का साथ मिल सकता है।

मेष राशिफल

आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। रुके हुए कार्यों में आज सफलता प्राप्त होगी। आप किसी लंबी यात्रा पर काम के सिलसिले में जा सकते हैं।

वृषभ राशिफल

आज स्वास्थ्य को लेकर आप कुछ परेशान रह सकते हैं। मौसमी बीमारियों की चपेट में आने से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में विरोधी वर्ग आपके बनते कार्य में अड़चन पैदा कर सकता है।

मिथुन राशिफल

आज का दिन आपका अत्यधिक भागदौड़ वाला रहेगा। कार्य की अधिकता के कारण शारीरिक रूप से थकावट महसूस कर सकते हैं।

कर्क राशिफल

आज आप किसी बड़े फंक्शन में जा सकते हैं, जहां आपके व्यक्तित्व को सम्मानित किया जा सकता है। आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है। पार्टनर का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

सिंह राशिफल

आज का दिन आपका खुशमिजाज रहने वाला है। कोई सुखद समाचार आज आपको मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आज आप किसी नए कार्य का शुभारंभ कर सकते हैं।

कन्या राशिफल

आज का दिन आप थोड़ा संभलकर चलें। कोई भी नया कार्य शुरू करने से पहले उसके बारे में अच्छे से जान लें। पार्टनर का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिस कारण मन अशांत रहेगा।

तुला राशिफल

आज का दिन आप कोई नया वाहन आदि खरीदने का विचार बना रहे हैं, तो उसमें सफलता मिलेगी। साथ ही प्रॉपर्टी आदि में बड़ा निवेश करने का मन आपका बन सकता है।

वृश्चिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी राहत लेकर आने वाला है। न्यायालय पक्ष में चल रहे विवाद में आपको विजय मिलेगी। सामाजिक राजनीतिक क्षेत्र में आपका वर्चस्व कायम रहेगा।

धनु राशिफल

आज का दिन आप कहीं बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा आदि में अपने सामान की रक्षा करें। साथ ही वाहन आदि के प्रयोग में सतर्कता रखें। आज आपको कहीं से बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है।

मकर राशिफल

आज का दिन आपका बड़ा उलझा रहेगा। आप किसी पारिवारिक बात विवाद में फंस सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में बड़ी आर्थिक गिरावट महसूस होगी, जिस कारण मानसिक चिंता बनी रहेगी।

कुंभ राशिफल

आज आप किसी पुराने विवाद में पड़ सकते हैं, जिस कारण आप कानूनी शिकंजे में फंस सकते हैं। आज का दिन व्यापार-व्यवसाय में विरोधी आपके काम को बिगाड़ने का प्रयास करेंगे।

मीन राशिफल

आज आपके व्यापार-व्यवसाय में बड़े लाभ के योग बन रहे हैं। कहीं से पुराना रुका हुआ धन मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में बड़ी पार्टनरशिप डील हो सकती है।

पढ़ते रहें

रोजाना राशिफल के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ