कौन से तिल भाग्यशाली होते हैं? जानें


By Farhan Khan05, Apr 2024 07:10 PMjagran.com

सामुद्रिक शास्त्र

सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति का पूरे शरीर का विश्लेषण करके उसके बारे में कई बातों का पता लगाया जा सकता है।

शरीर पर तिल होना

इसी तरह व्यक्ति के शरीर पर मौजूद तिलों को देखकर भी उसके भविष्य की कुछ बातों का अनुमान लगाया जा सकता है।

भविष्य के शुभ संकेत

ऐसे में आइए जानते हैं कि व्यक्ति के शरीर पर मौजूद वह कौन-से तिल है, जो व्यक्ति को भविष्य के बारे में शुभ संकेत दे सकते हैं।

माथे पर काला तिल

अगर किसी व्यक्ति के माथे या ललाट के दाहिनी और काला तिल पाया जाता है, तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है।

मिलता है खूब धन

इससे उस व्यक्ति को कभी भी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करता। साथ ही वह व्यक्ति जीवन में खूब धन कमाता है।

नाभि के ऊपर तिल

यदि किसी व्यक्ति की नाभि के ऊपर या आसपास तिल होता है, तो यह उस व्यक्ति को शुभ संकेत दे सकता है।

हमेशा भरी रहती है तिजोरी

ऐसे लोगों को जीवन में कभी भी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता। हमेशा तिजोरी भरी रहती है।

सीने के बीचो-बीच तिल

जिस व्यक्ति के सीने के बीचो-बीच तिल पाया जाता है, वह भी बहुत भाग्यशाली होते हैं। इन लोगों के मान-सम्मान में वृद्धि होती है।

गले के पास तिल

वहीं, अगर किसी व्यक्ति के गले के पास तिल होता है, तो इसे भी एक शुभ संकेत के रूप में देखा जाता है। ऐसे व्यक्ति को भी कभी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता।

अगर आपकी बॉडी के किसी हिस्से में इन जगहों पर तिल है तो आप भी किसी सौभाग्यशाली से कम नहीं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com