हैलोवीन डे के दिन क्यों पहनते है भूतों के कपड़े ?


By Mahak Singh28, Oct 2022 01:31 PMjagran.com

हैलोवीन

हैलोवीन का नाम सुनते ही हमारे दिमाग में तरह-तरह की डरावनी तस्वीरें आती हैं, यह ईसाइयों का त्योहार है।

भूतों के कपड़े

आमतौर पर लोग हर त्योहार पर अच्छे कपड़े पहनते हैं लेकिन हैलोवीन एक ऐसा त्योहार है जिसे लोग भूतों के कपड़े पहनकर मनाते हैं।

हैलोवीन डे

हैलोवीन हर साल 31 अक्टूबर को मनाया जाता है, पश्चिमी देशों में इस पर्व को बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है, अब इसका क्रेज भारत में भी देखने को मिल रहा है।

शुरुआत

इस त्योहार की शुरुआत आयरलैंड और स्कॉटलैंड में हुई थी, इस दिन सेल्टिक कैलेंडर का आखिरी दिन होता है, इसलिए सेल्टिक जाति के लोग भी इस दिन को नए साल की शुरुआत के रूप में मनाते हैं।

इस नाम से भी जाना जाता है

हैलोवीन डे को आल हेलोस इवनिंग, आल हैलोवीन, आल होलोस ईव और आल सैंट्स ईव नाम से भी जाना जाता है।

आत्मा की शांति

यह पर्व पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए मनाया जाता है।

गेम्स

इस दिन दोस्त और परिवार मिलकर कई गेम खेलते हैं, इस दिन गेम डंकिंग या एप्पल बोबिंग गेम को ज्यादा महत्व दिया जाता है।