दोपहर में ज्यादा नींद क्यों आती है?


By Ashish Mishra05, Jun 2024 12:37 PMjagran.com

दोपहर में सोना

अक्सर लोग दोपहर मे लंच करने के बाद हल्की नींद लेते हैं। आइए जानते हैं कि दोपहर में ज्यादा नींद क्यों आती है?

थकान दूर करना

कई लोग थकान को दूर करने के लिए दोपहर में सोते हैं। अक्सर ऐसा लंच करने के बाद होता है। इसके कई कारण हो सकते हैं।

ज्यादा भोजन करना

कई बार ओवरईटिंग की वजह से दोपहर में ज्यादा नींद आती है। क्योंकि भोजन के पाचन में अधिक ऊर्जा की जरूरत होती है, जिसकी वजह से थकान की समस्या होती है।

नींद पूरी न होना

कई लोग रात में ज्यादा देर तक जागते रहते हैं। ऐसे में उनकी नींद पूरी नहीं हो पाती है और दोपहर के समय ज्यादा नींद आती है।

शरीर में कार्बोहाइड्रेट की अधिकता

अधिक कार्बोहाइड्रेट की वजह से शरीर में इंसुलिन की मात्रा बढ़ने लगती है। जिसके चलते मस्तिष्क में अमीनो एसिड भी बढ़ने लगता है और नींद आने की समस्या होने लगती है।

डायबिटीज के मरीज

इन मरीजों को दोपहर में ज्यादा नींद आने की समस्या का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही, तनाव होने पर भी ज्यादा नींद आती है।

नियमित एक्सरसाइज करें

शरीर को हेल्दी रखने के लिए रोजाना कम से कम 20-30 मिनट तक एक्सरसाइज करना चाहिए। ऐसा करने से मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं और रात में बेहतर नींद आती है।

पर्याप्त नींद लें

दिन में दोपहर में आने वाली नींद से बचने के लिए रोजाना कम से कम 7-8 घंटे की पर्याप्त नींद लेना चाहिए। इससे तनाव की समस्या भी दूर होने लगती है।

पढ़ते रहें

शरीर को हेल्दी रखने के टिप्स को जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ