घर से बाहर जाते समय दही क्यों खाई जाती है?


By Ashish Mishra11, Aug 2024 06:20 AMjagran.com

दही खाना

आपने अक्सर देखा होगा कि जब लोग किसी काम के लिए बाहर जाते हैं, तो दही जरूर खाते हैं। आइए जानते हैं कि ऐसा क्यों किया जाता है?

दही का महत्व

सनातन धर्म में दही का विशेष महत्व होता है। इसका उपयोग अभिषेक करने और पूजा-पाठ में किया जाता है। दही को बेहद पवित्र माना गया है।

बाहर जाते समय दही खाना

व्यक्ति किसी काम से बाहर जाते समय दही खाकर जाता है। इससे काम को लेकर अच्छा खबर मिल सकती है और व्यक्ति का मन भी शांत रहता है।

मन रहता है शांत

ज्योतिष के अनुसार, सफेद रंग चंद्रमा का कारक और चंद्र को मन का कारक माना जाता है। ऐसे में दही खाकर बाहर जाने से मन शांत रहता है।

नकारात्मक विचारों से छुटकारा

घर से बाहर किसी काम से जाते समय दही खाना शुभ माना जाता है। इससे नकारात्मक विचार दूर होने लगते हैं और शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

कार्य में सफलता

अगर आप किसी कार्य के लिए बाहर जा रहे हैं, तो दही खाकर जाएं। ऐसा करने से कार्य में जरूर सफलता मिलती है और व्यक्ति तरक्की करता है।

भाग्योदय होना

दही में चीनी मिलाकर खाने से शुक्र और सूर्य की कृपा बनी रहती है। इसके साथ ही, व्यक्ति का भाग्य खुलने लगता है और भौतिक सुख की प्राप्ति होती है।

शरीर रहता है एक्टिव

दही में भरपूर मात्रा में पोषक होता है। बाहर जाते समय दही खाने से पूरे दिन शरीर एक्टिव रहता है और शरीर में पोषक तत्वों की कमी भी नहीं होती है।

पढ़ते रहें

बाहर जाते समय शुभ चीजों को खाने के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ