कामिका एकादशी का पर्व हर वर्ष सावन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को मनाया जाता है। इस बार यह पर्व 31 जुलाई को मनाया जाएगा।
कामिका एकादशी तिथि पर इन अद्भुत योग का निर्माण हो रहा है, जिसमें भगवान विष्णु की पूजा करने से अक्षय फल की प्राप्ति होती है।
कामिका एकादशी पर दुर्लभ ध्रुव योग का निर्माण हो रहा है। यह योग दोपहर 02 बजकर 14 मिनट तक बनेगा।
इस योग में भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करने से साधक को अक्षय फल की प्राप्ति होती है। साथ ही शुभ कार्यों में सफलता मिलती है।
इस योग के दौरान महादेव कामिका एकादशी पर जगत की देवी मां पार्वती के साथ कैलाश पर्वत पर विराजमान रहेंगे।
भगवान शिव दोपहर 03 बजकर 55 मिनट तक कैलाश पर रहेंगे। इसके बाद नंदी पर सवार होंगे।
इस दौरान भगवान शिव का अभिषेक करने से साधक को सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होगी।
इसके साथ-साथ बालव, कौलव करण और रोहिणी नक्षत्र का भी संयोग बन रहा है। इन संयोग के बनने से आपको हर काम में सफलता मिलेगी।
इन संयोग में भगवान शिव की पूजा जरूर करें। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com