रुद्राक्ष को भगवान शिव का रूप माना जाता है। इसे धारण करने के कई परेशानियां दूर होने लगती हैं। आइए जानते हैं कि छह मुखी रुद्राक्ष धारण करने से क्या होता है?
रुद्राक्ष धारण करने से भगवान शिव की कृपा बनी रहती है। इसे धारण करने वाले व्यक्ति के जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं।
ऐसा कहा जाता है कि छह मुखी रुद्राक्ष के धारण करने से साधक के ऊपर भगवान गणेश और भगवान कार्तिकेय की कृपा होती है।
सोमवार के दिन स्नान करके पूर्व दिशा में मुख करके बैठ जाएं। इसके बाद ॐ ह्रीं हं नम: मंत्र का 108 बार जाप करके रुद्राक्ष को धारण कर लें।
छह मुखी रुद्राक्ष धारण करने से कुंडली में शुक्र का प्रभाव कम होने लगता है। इसके साथ ही, व्यक्ति को करियर में सफलता मिलती है।
अगर आप तनाव का सामना कर रहे हैं, तो छह मुखी रुद्राक्ष धारण करें। इससे व्यक्ति का दिमाग शांत रहता है और सोचने-समझने की क्षमता बढ़ती है।
अक्सर लोग नकारात्मक ऊर्जा का सामना करते हैं। ऐसे लोगों को छह मुखी रुद्राक्ष धारण करना चाहिए। इससे व्यक्ति के अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
कई लोग काम करने में आलसी होते हैं। ऐसे लोगों को छह मुखी रुद्राक्ष धारण करना चाहिए। इससे आलस और सुस्ती दूर होने लगती है।
माला धारण करने की विधि जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ