रोज ये 3 उपाय करने से घर में रहता है मां लक्ष्मी का वास


By Ashish Mishra24, Jul 2024 10:00 PMjagran.com

मां लक्ष्मी की कृपा

जिन लोगों पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती हैं, उन्हें जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं होती है। आइए जानते हैं कि मां लक्ष्मी के वास के लिए कौन से उपाय करने चाहिए?

पैसों की तंगी का सामना करना

अक्सर लोग पैसों की तंगी का सामना करते रहते हैं। ऐसे लोगों को रोजाना मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से तंगी दूर होने लगती है।

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के उपाय

घर में मां लक्ष्मी के आगमन के लिए कई उपाय करने चाहिए। इन उपायों को रोजाना करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होने लगती है और साधक को आशीर्वाद देती हैं।

मुख्य द्वार पर दीपक जलाएं

रोजाना शाम के समय मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाना चाहिए। इससे घर में माता लक्ष्मी का वास होता है और परिवार के सदस्य तरक्की करते हैं।

घर का साफ-सफाई करें

मां लक्ष्मी उन्हीं घरों में वास करती हैं, जहां साफ-सफाई रहती है। ऐसे में रोजाना अपने घरों की साफ-सफाई करते रहें। इस बाद का ध्यान रखें कि सूर्यास्त के बाद झाड़ू न लगाएं।

मुख्य द्वार पर स्वास्तिक बनाएं

घर के सामने स्वास्तिक का चिन्ह बहुत शुभ माना जाता है। मुख्य द्वार पर हल्दी का स्वास्तिक बनाने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है।

आर्थिक स्थिति होगी बेहतर

रोजाना इन उपायों को करने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। इसके साथ ही, व्यक्ति की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होने लगती है।

घर में सुख-समृद्धि

रोजाना मुख्य द्वार पर दीपक जलाने से घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। इसके अलावा, परिवार के सदस्य तरक्की करते हैं।

पढ़ते रहें

पूजा-पाठ करने की विधि को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ