माता लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है। उनकी कृपा से भक्तों के सारे काम पूर्ण होते हैं और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है।
भक्तगण माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए तरह तरह के उपाय करते हैं। मां लक्ष्मी की कृपा से सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।
रत्न शास्त्र के अनुसार, स्फटिक रत्न माता लक्ष्मी को बेहद प्रिय होता है। ऐसे में इस रत्न को धारण करने से माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
इस रत्न को धारण करने से व्यक्ति को सभी कार्यों में सफलता मिलती है और रुके हुए काम भी पूर्ण होते हैं।
यह रत्न धारण करने से धन संबंधी परेशानियां दूर होती हैं और आर्थिक रूप से तरक्की के मार्ग खुलते हैं।
इस रत्न को धारण करने से घर में खुशहाली आती है और परिवार के सदस्यों के बीच मनमुटाव की स्थिति दूर होती है।
इसे धारण करने का दिन बुधवार और शुक्रवार सबसे अच्छा माना गया है। इन दिनों में इसे अंगूठी या माला के रूप में धारण कर सकते हैं।
इसे तिजोरी में भी रख सकते हैं। तिजोरी में यह रत्न रखने से आर्थिक तंगी दूर होती है और शुभ फल प्राप्त होते हैं।
माता लक्ष्मी को प्रिय स्फटिक रत्न धारण करने से शुभ फल प्राप्त होते हैं। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com